पंजाब में कोरोना से 106 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1,514 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2020

चंडीगढ़। पंजाब में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 106 लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी के चलते जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,618 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने आज यह जानकारी एक मेडिकल बुलेटिन में दी। बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 1,514 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 56,989 हो गई है। इसमें कहा गया कि ठीक होने के बाद 1,595 और लोगों को छुट्टी मिल गई। इस तरह राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 39,742 हो गई है। इस समय 15,629 मरीज उपचाराधीन हैं। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश