लद्दा्ख में कोविड-19 के 106 नये मामले, 35 मरीज स्वस्थ हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2022

लेह। लद्दाख में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नये मामले सामने आने से कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 23,079 हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नये मामलों में से 86 मामले लेह जिले में और 20 मामले कारगिल जिले से सामने आए। अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 222 है।

इसे भी पढ़ें: बसपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 53 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की

उन्होंने बताया कि लद्दाख में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है जिनमें से 603 का लेह में और 66 का कारगिल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 35 मरीजों को लेह के अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद लद्दाख में स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 21,188 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमण दर 3.8 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती