तेलंगाना में कोविड-19 के 1,097 नए मामले, छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

हैदराबाद। तेलंगाना में कोविड-19 के 1,097 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.13 लाख से अधिक हो गयी है जबकि संक्रमण से छह और लोगों के दम तोड़ देने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,723 हो गयी है। राज्य सरकार ने सोमवार को इस बारे में बताया। राज्य सरकार द्वारा चार अप्रैल को रात आठ बजे तक के स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गयी जानकारी के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 302 मामले आये हैं। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि में 138 और रंगारेड्डी में 116 मामले आये हैं। कुल मामलों की संख्या 3,13,237 है जबकि 268 मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 3,02,768 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 4,553 नए मामले, 15 मरीजों की मौत

तेलंगाना में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 96.65 प्रतिशत है जबकि देश में यह 92.8 प्रतिशत है। एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार चार अप्रैल तक राज्य भर 12 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 2.60 लाख से अधिक लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

प्रमुख खबरें

Ramesh Chennithala ने निजी चैनल पर पुलिस Raid में ज्यादती के आरोपों को नकारा

Asian Games 2026 में Soft Tennis Team Event से बाहर हुआ India, अब Singles में चुनौती

Niphad में UBT नेता के विरोध पर भड़का प्रशासन, Chief Officer ने पुलिस कार्रवाई की मांग की

Hyderabad में KCR परिवार के खिलाफ Congress के बैनर, 388 एकड़ जमीन की 30 दिन में होगी जांच