MP में ऑफलाइन होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, तरीखों में दिख सकता है बदलाव

By सुयश भट्ट | Jan 31, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया था। लेकिन अब प्रदेश में 1 फरवरी से फिर स्कूल खुलेंगे। यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से सोमवार हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 1 फरवरी से फिर से  पहली से 12वीं तक के स्कूल खुलेंगे।

इसे भी पढ़ें:एमपी में शुरू हुआ नया आरक्षण सिस्टम, ओबीसी को 8 मार्च और EWS को 2 जुलाई 2019 से मिलेगा लाभ 

हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर भी फैसला लिया जाएगा  ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहे, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण की दर में कमी आने के बाद सरकार ने 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। जिससे अल्टरनेट-डे के हिसाब से ही स्कूल संचालित होंगे। इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प खुला रहेगा। सरकार के स्कूल खोलने के फैसले के बाद माना जा रहा है कि अब बोर्ड परीक्षाएं भी समय से संचालित होगी।

प्रमुख खबरें

UPSSSC PET 2026 संपन्न, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

MP Foundation Day पर बोले CM Mohan Yadav, कई क्षेत्रों में देश में आगे है राज्य

Malkangiri में पड़ोसी ने घर में घुसकर दंपति को उतारा मौत के घाट, 13 वर्षीय बेटा जख्मी

कर्ज वसूली के दबाव में किसान की आत्महत्या पर वित्तीय कंपनियों पर लगेगा मर्डर का केस: Eknath Shinde