भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान होगा बिग बैश लीग का आयोजन, जानें कब होंगे मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

मेलबर्न। भारत के इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया के बहु प्रतीक्षित दौरे के दौरान बिग बैश लीग (बीबीएल) के दसवें सत्र का टूर्नामेंट भी खेला जाएगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को देश की इस प्रमुख टी20 प्रतियोगिता के 61 मैचों का कार्यक्रम जारी किया। इस कार्यक्रम के अनुसार तीन दिसंबर को एडिलेड ओवल में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जाने वाले से मैच से बीबीएल की शुरुआत होगी। इसी दिन से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। बीबीएल का फाइनल अगले साल छह फरवरी को खेला जाएगा। महिला बीबीएल में 59 मैच होंगे और यह 17 अक्टूबर से 29 नवंबर तक खेला जाएगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण गर्मियों में क्रिकेट के कार्यक्रम में बदलाव के लिये मजबूर होना पड़ सकता है लेकिन आज की घोषणा 61 मैचों के कार्यक्रम की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। ’’

प्रमुख खबरें

Subhash Chandra मामले में NCLT का आदेश 22,000 करोड़ की पूर्ण कर्जमाफी नहीं: सूत्र

Lords Test: पाकिस्तान के लिए संजीवनी बने Babar Azam, बोले 90 Percent Fit हूं, बढ़ा Confidence

Lawrence Bishnoi का करीबी दीपक खत्री गिरफ्तार, Delhi Police ने एयरपोर्ट से पकड़ा

Punjab Strike से सरकारी दफ्तरों में काम ठप, अस्पतालों में बंद रहीं OPD सेवाएं