By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024
शिवमोगा। कर्नाटक के शिवमोगा जिले में सागर तालुक के यादेहल्ली गांव में 16 वर्षीय एक छात्र ने अपने घर पर छत के पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय छात्र एसएसएलसी (10वीं कक्षा) की परीक्षाओं में शामिल होने वाला था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि क्या वह परीक्षा के कारण तनाव में था।
पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘उसे एसएसएलसी परीक्षा में शामिल होना था और हमें इसकी जांच करने की जरुरत है कि क्या वह परीक्षा के कारण किसी प्रकार के तनाव में था। हालांकि, उसके माता-पिता का दावा है कि वह ठीक था। लेकिन हम मामले की इस दृष्टिकोण से भी जांच करेंगे। ’’ उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है।