Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान में 10वीं के नतीजे जारी, ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम

By अंकित सिंह | Jun 02, 2023

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला और शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती ज़ाहिदा खान जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.inऔर rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया। राज्य भर में आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 16 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। 

 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा चेक करने का आसान तरीका


लड़कियों का रहा दबदबा

इस साल 10 लाख 66 हजार 300 उम्मीदवारों ने माध्यमिक और व्यावसायिक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इस साल 91.31 फीसदी से ज्यादा लड़कियां पास हुईं हैं तो वहीं लड़के सिर्फ 89.78 फीसदी ही पास हो सके हैं। लड़कियों की बात करें तो 212253 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। 171895 दूसरा और 56335 ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 125 पास डिविजन है। लड़कों की बात करें तो 209495 ने पहले स्थान हासिल किया है। 205450 दूसरा, 86589 तीसरा और 218 पास हैं।  

 

इसे भी पढ़ें: Compartment Exam: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, जानिए कैसे करें आवेदन


ऐसे चेक करें

चरण 1. आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें

चरण 3. नए खुले टैब में, लॉगिन विवरण - रोल नंबर, डीओबी दर्ज करें

चरण 4: 'सबमिट' पर क्लिक करें और आपका आरबीएसई 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा

चरण 5: अपना आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

प्रमुख खबरें

New Zealand की आसान जीत, जैकब डफी ने झटके पांच विकेट और वेस्टइंडीज पर दबदबा

Vinesh Phogat की दमदार वापसी, 18 माह बाद कुश्ती में लौटेंगी, लॉस एंजेलिस 2028 की करेंगी तैयारी

Lionel Messi India Tour 2025: मेसी का भारत दौरा शुरू, चैरिटी शो और 7v7 मैच में लेंगे हिस्सा

IndiGo Flight Crisis: डीजीसीए ने सीईओ को तलब किया, जांच और मुआवज़े पर सवाल तेज