हमास के हमलों में 11 अमेरिकियों की जान गई, वाशिंगटन ने इजराइल को हथियारों की आपूर्ति शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2023

अमेरिका ने इजराइल को आवश्यक हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति शुरू कर दी है, जबकि पेंटागन यह पता लगाने के लिए अपने शस्त्रागारों का जायजा ले रहा है कि हमास के साथ युद्ध में इजराइल की मदद के लिए और क्या भेजा जा सकता है। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सैन्य मदद के साथ विमानों ने इजराइल के लिए उड़ान भरी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं स्पष्ट किया कि अमेरिका ने कौन-से हथियार इजराइल भेजे हैं। अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर संवाददाताओं को बताया कि अमेरिका क्षेत्र में हिज्बुल्ला और ईरान समर्थित अन्य आतंकवादी समूहों की गतिविधियों पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जहाजों को क्षेत्र में स्थानांतरित करने का फैसला इन गुटों को युद्ध में कूदने या उसे बढ़ावा देने से रोकने के लिए लिया गया है।

अधिकारी ने माना कि अमेरिका के पास यूक्रेन और इजराइल की हथियार जरूरतों को पूरा करने और अमेरिका की सुरक्षा बनाए रखने की क्षमता है, लेकिन उन्होंने कहा कि नये युद्ध के लिए हथियारों की तीव्र आपूर्ति की आवश्यकताओं ने चिंताएं बढ़ा दी हैं।सेना की सचिव क्रिस्टीन वर्मुथ ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को जल्द ही और अधिक राशि को मंजूरी देनी चाहिए, ताकि अमेरिका इजराइल और यूक्रेन को उन हथियारों और युद्ध सामग्री की आपूर्ति कर सके, जिनकी उन्हें सख्त जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 22 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 22 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मंत्रियों को रोकने वाले Police अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, DK Shivakumar ने दिए जांच के आदेश

Asian Para Games: तैराक Kapil Kumar और तीरंदाज Swati Chaudhary ने जीता Silver

ONGC के नए चेयरमैन बने Sunil Kumar, पहली बार कार्यकारी निदेशक सीधे शीर्ष पद पर पहुंचे