Pakistan में निर्माणाधीन पुल के पास दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2023

इस्लामाबाद। राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में निर्माणाधीन पुल के पास एक दीवार गिरने से बुधवार तड़के 11मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस और बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दीवार उस वक्त गिरी, जब मजदूर निर्माण स्थल पर सड़क किनारे लगाए गए अपने तंबू के अंदर बैठे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद अकरम और आपातकालीन सेवा बचाव 1122 ने कहा कि गोलरा के पास बारिश की वजह से एक इमारत ढह गई और इस घटना में मारे गये लोगों के शव बरामद कर लिये गये।

प्रमुख खबरें

मनोज जरांगे को 500 करोड़ रुपये देने के दावे पर बोले Shrikant Shinde, जांच से सब स्पष्ट होगा

Subhash Ghai के 50 साल पूरे होने पर रिलीज हुआ Manya का पोस्टर, वकील बने Shreyas Talpade

ठाणे में Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी जेल भेजे गए

Manipur के कांगपोकपी में SoO शिविर पर सुरक्षाबलों का कब्जा, 17 लोग हिरासत में लिए गए