Subhash Ghai के 50 साल पूरे होने पर रिलीज हुआ Manya का पोस्टर, वकील बने Shreyas Talpade

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने फिल्म जगत में 50 साल पूरे किए और इस अवसर पर श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म ‘मान्या’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया। घई के प्रोडक्शन हाउस मुक्ता आर्ट्स ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया। इसमें अभिनेता श्रेयस तलपड़े वकील की भूमिका में हैं।

पोस्टर साझा करते हुए मुक्ता आर्ट्स ने लिखा, ‘‘ पेश है ‘मान्या’ का फर्स्ट लुक। ‘मान्या’ एक ऐसे लड़के की भावनात्मक कहानी है, जिसका टकराव कानून से होता है। यह उसकी कहानी का वह हिस्सा है, जिसके बारे में जानने के लिए कोई ठहरकर सवाल नहीं करता।’’ पोस्ट में कहा गया कि फिल्म का निर्देशन समीर जोशी ने किया है और इसे मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड ने स्लो बर्न एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत किया है।

फिल्म के निर्माता पुनीत अग्रवाल और राहुल पुरी हैं। यह फिल्म मुक्ता आर्ट्स की 48वीं वर्षगांठ और सुभाष घई के फिल्मी करियर के 50वें वर्ष के अवसर पर भी खास है। सुभाष घई ने वर्ष 1976 में फिल्म ‘कालीचरण’ से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी।

‘कालीचरण’ में शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई कलाकार नजर आए थे।

प्रमुख खबरें

पूर्वी Delhi के स्कूल में 12वीं की छात्रा की जलकर मौत, बैग से मिला सुसाइड नोट

PM Modi रविवार को Odisha में RBI के 169 करोड़ रुपये के Data Center का करेंगे उद्घाटन

कोलकाता RG Kar मामले में Sandip Ghosh को मिली जमानत पर पीड़िता के परिवार ने उठाए सवाल

Soumya Ranjan Mahapatra केस: पत्नी बिद्याभारती पांडा को Orissa High Court से राहत नहीं