मुंबई के नौसैनिक अड्डे में एक निर्माणाधीन छज्जे का हिस्सा गिरने से 11 मजदूर घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

मुंबई। मुंबई के मलाड़ इलाके के मार्वे स्थित नौसैनिक अड्डे ‘आईएएनएस हमला’ में एक निर्माणाधीन छज्जे का हिस्सा गिरने से 11 मजदूर घायल हो गए। नगर निगम अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि हादसा सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे ‘आईएनएस हमला’ के मुख्य द्वार पर हुआ, जहां अस्थायी छज्जे के निर्माण का कार्य चल रहा था। हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें नौसैनिक अड्डे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने मंत्रिमंडल समितियों में किया फेरबदल, स्मृति ईरानी सहित कई बड़े नाम समिति में शामिल

उन्होंने कहा, ‘‘घायलों में से 10 को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि मजदूर संजय राव (37) को ट्राइडेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अब स्थिर है।

प्रमुख खबरें

Under-19 Asia Cup में Arjun Rajput के शतक के बाद भी भारतीय टीम 208 रन पर सिमटी

मुहूर्त ट्रेडिंग: BSE Sensex 401 अंक उछला, संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

Sheikh Hasina दोषी अपराधी, भारत से प्रत्यर्पण का किया अनुरोध: Bangladesh कानून मंत्री

Diwali पर Green Crackers के नियमों को लेकर Delhi Police अलर्ट, बाजारों में निगरानी सख्त