डोभाल की बैठक में 11 देश शामिल, चीन-ईरान सबका लगा जमावड़ा

By अभिनय आकाश | Jun 22, 2026

ब्रिक्स के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक चल रही है। यह बैठक बहुत अहम है। दो दिनों की इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं। इसमें समूह के 11 सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुख शामिल हो रहे हैं। इन देशों में भारत, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और यूएई भी शामिल है। यह बैठक बहुत खास है। यह मुलाकात ब्रिक्स की बैठक से इतों देशों ने मौजूदा हालात की समीक्षा की है। वेस्ट एशिया के क्षेत्र में जिस तरह की तनातनी है उन सबके बीच भारत और ईरान लगातार एक दूसरे के साथ कोऑपरेशन बनाए हुए हैं। ब्रिक्स प्लेटफार्म और उससे इधर भी दोनों देशों के रिश्तों की समीक्षा लगातार हो रही है और लगातार एक दूसरे के साथ सहयोग बढ़ाने का काम हो रहा है। इसके अलावा आपको चीन के एक बेहद अहम नेता वांग ई तस्वीरों में दिख रहे हैं। वह भी भारत पहुंचे हुए हैं। वह भी इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: डोभाल ने बुलाया, भारत आ रहे चीन के विदेश मंत्री

इसके पहले भारत 2012, 2016, 2021 में इस समूह का नेतृत्व कर चुका है। भारत की अध्यक्षता, लचीलेपन, नवाचार, सहयोग, स्थिरता के लिए निर्माण यानी कि कई अहम विषयों के तहत हो रहा है जो 2025 के रियो शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्त किए गए जन केंद्रित दृष्टिकोण को साफ तौर पर दिखा रहा है। अब ऐसे में यह मुलाकात और वो भी दो दिवसीय बैठक से क्या कुछ निकल कर सामने आता है वो देखना होगा।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा