यूपी के हमीरपुर में 11 साल के मासूम की हत्या का मामला, 11 टुकड़ों में कटी मिली बच्चे की लाश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक बड़ा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें हमीरपुर में एक 11 साल के मासूम की लाश 11 टुकड़ों में मिली है ।लाश मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है ।बच्चे की शिनाख्त उसके कपड़ों से हो पाई है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की खबरें: ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा बोले, विद्युत आपूर्ति में स्मार्ट बने लखनऊ

परिजनों के अनुसार 1 दिन पहले ही उन्होंने शुब्बी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।। शुभी के पिता और भाई ने कहा कि वह मजदूरी करता है और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन उसके बच्चे की हत्या की गई है।

शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे फिलहाल पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू