दिल्ली में कोरोना वायरस के 111 नए मामले सामने आए, सात और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 111 नए मरीज सामने आए और सात संक्रमितों की वायरस संक्रमण से मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत पर आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, नए मामलों के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 14,33,366 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 24,940 पर पहुंच गई है। दिल्ली में मृत्यु दर 1.74 फीसदी है। बुलिटेन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 14,06,629 लोग अबतक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में ही 702 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले 76,185 नमूनों की जांच की गई थी। बता दें कि, दिल्ली में मंगलवार को 134 नए मरीज मिले थे और आठ की मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत थी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मिले कोरोना के 6 डेल्टा प्लस वैरिएंट वाले मरीज, 2 लोगों की इलाज के दौरान हुई मौत

अप्रैल के आखिरी हफ्ते में संक्रमण दर 36 फीसदी पहुंच गई थी जो बुधवार को 0.15 प्रतिशत पर आ गई। राष्ट्रीय राजधानी में 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा 28,395 मामले आए थे। वहीं, तीन मई को 448 लोगों की मौत हुई थी जो एक दिन में होने वाली मौतों का अबतक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।