114 साल के मैराथन धावक फौजा सिंह की जालंधर में सड़क दुर्घटना में मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें असाधारण व्यक्ति कहा...

By रेनू तिवारी | Jul 15, 2025

जाने-माने मैराथन धावक फौजा सिंह की सोमवार को पंजाब में जालंधर जिले के अपने पैतृक गांव में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 114 वर्ष के थे। सिंह टहल रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। फौजा सिंह की जीवनी ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’ के लेखक खुशवंत सिंह ने धावक के परिवार के सदस्यों से बात की और उनके निधन की पुष्टि की। जालंधर के एक पुलिस अधिकारी ने भी फौजा सिंह की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वह ब्यास गांव में टहलने निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि फौजा सिंह के सिर में चोटें आईं और शाम को उनकी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: Nitin Gadkari के हाथों शिवमोगा पुल के उद्घाटन कार्यक्रम से मुख्यमंत्री रहे दूर, कहा- आमंत्रित नहीं किया गया

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी विरासत पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरणा देती रहेगी। ओम शांति ओम।’’ पंजाब के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त खुशवंत सिंह ने फौजा सिंह की जीवनी ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’ लिखी है। खुशवंत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मेरा ‘टर्बन्ड टॉरनेडो’ अब नहीं रहा। मुझे परम श्रद्धेय फौजा सिंह के निधन की खबर देते हुए बहुत दुख हो रहा है। अज्ञात वाहन ने आज अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे उन्हें उस समय टक्कर मार दी जब वह अपने गांव में सड़क पार कर रहे थे। मेरे प्यारे फौजा, आपकी आत्मा को शांति मिले।’’ संपर्क किये जाने पर खुशवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने फौजा सिंह के परिवार के सदस्यों से बात की है और उन्होंने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। सड़क दुर्घटना के बाद फौजा सिंह को जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: Shubhanshu Shukla Return | शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 के अन्य अंतरिक्षयात्री पृथ्वी पर लौटे रहे हैं...

फौजा सिंह असाधारण व्यक्ति थे: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में मारे गए मैराथन धावक फौजा सिंह को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक असाधारण व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने विशिष्ट व्यक्तित्व से और ‘फिटनेस’ के विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित किया। पंजाब के जालंधर जिले में अपने पैतृक गांव में सोमवार को टहलने निकले 114 वर्षीय सिंह की एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि सिंह दृढ़ संकल्प वाले असाधारण धावक थे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘फौजा सिंह असाधारण व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने विशिष्ट व्यक्तित्व से और ‘फिटनेस’ के विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी मृत्यु से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।

प्रमुख खबरें

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra

Toronto Semifinal: Iga Swiatek ने श्नाइडर को रौंदा, स्वितोलिना से होगा पुरानी हार का हिसाब