पिछले 15 दिनों में बिहार में 12 पुल स्वाहा! नीतीश कुमार ने दिए सर्वे के आदेश, तेजस्वी का सरकार पर वार

By अंकित सिंह | Jul 04, 2024

बिहार में पुल ढहना एक आम सुर्खी बन गई है। पिछले 15 दिनों में, राज्य में नौ पुल गिरे हैं, जिनमें से तीन एक ही दिन में ढह गए, जिससे सरकार हाई अलर्ट पर है। गुरुवार को सारण में एक और ढांचा ढह गया, जिससे यह संख्या 10 हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को बिहार के सभी पुराने पुलों का सर्वेक्षण करने और उन पुलों की पहचान करने का आदेश दिया, जिनकी तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा बिहार में धड़ाम होते पूलों का मामला, दायर हुई जनहित याचिका, ऑडिट की उठी मांग

तेजस्वी यादव ने लिखा कि 4 जुलाई यानि आज सुबह बिहार में एक पुल और गिरा। कल 3 जुलाई को ही अकेले 5 पुल गिरे। 18 जून से लेकर अभी तक 12 पुल ध्वस्त हो चुके है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन उपलब्धियों पर एकदम खा़मोश एवं निरुत्तर है। सोच रहे है कि इस मंगलकारी भ्रष्टाचार को जंगलराज में कैसे परिवर्तित करें? सदैव भ्रष्टाचार, नैतिकता, सुशासन, जंगलराज, गुड गवर्नेंस इत्यादि पर राग अलपा दूसरों में गुण दोष के खोजकर्ता, कथित उच्च समझ के उच्च कार्यकर्ता, उन्नत कोटि के उत्कृष्ट पत्रकार सह पक्षकार तथा उत्तम विचार के श्रेष्ठ लोग अंतरात्मा का गला घोंट इन सुशासनी कुकृत्यों पर चुप्पी की चादर ओढ़ सदाचारी बन चुके है।

प्रमुख खबरें

भारत में Formula One की ऐतिहासिक वापसी! Mumbai Falcons के साथ शुरू होगी F1 Sim Racing

National Athletics में हरियाणा का दबदबा, 10 Medals और Asian Championship का टिकट पक्का

Iran-America टेंशन के बीच तेज हुई कूटनीति, Putin से मिलकर Pakistan पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

RCB की तूफानी जीत ने Delhi Capitals को रौंदा, IPL इतिहास में दर्ज हुआ दूसरा सबसे बड़ा Record