देश में अब तक 12 करोड़ से अधिक लोगों को नहीं लगी है कोरोना टीके की दूसरी खुराक!

By निधि अविनाश | Nov 12, 2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक साथ जुट होकर काम करना चाहिए ताकि कोरोना महामारी से लड़ाई को अंतिम चरण में ले जाया जाए।

मनसुख मंडाविया ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक वर्चुअल वार्ता की थी जिसमें उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि, देश में 12 करोड़ से अधिक लोगों को अभी टीके की दूसरी खुराक भी नहीं मिली है। मंडाविया ने कहा कि, कोरोना के खिलाफ टीकाकरण सबसे ज्यादा प्रभावी होंगे और बिना किसी ढिलाई के इसे पूरी तरह से समाप्त करना है। बता दें कि, 79 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और 38 फीसदी ने दोनों खुराकें मिल गई है। उन्होंने आगे कहा कि सिंगापुर, ब्रिटेन, रूस, चीन जैसे देशों में 80 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण के बावजूद मामले बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के नए मामलों से परेशान हुआ चीन, मॉल और रिहायशी इलाके किए बंद

'हर घर दस्तक' अभियान के साथ, केंद्र पहली खुराक और दूसरी खुराक के लिए  COVID-19 टीकाकरण को पूरा करने का लक्ष्य बना रहा है। इसे 2 नवंबर को धनवंतरी दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 110.23 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक मुफ्त चैनल के माध्यम से 1,20,08,58,170 वैक्सीन खुराक प्रदान की हैं। 

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू