झारखंड में कोरोना वायरस से 12 और मौतें, 1137 नये संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2020

रांची। झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 12 मरीजों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 389 तक पहुंच गयी है जबकि इस अवधि में संक्रमण के 1137 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 35,813 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राज्य के 35,813 संक्रमितों में से 24,138 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 11,286 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 19,967 नमूनों की जांच हुई।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana