सीआरपीएफ की दिल्ली स्थित बटालियन के 12 और कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

नयी दिल्ली। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दिल्ली स्थित बटालियन के 12 और जवान शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीआरपीएफ के ये कर्मी राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेज-3 में स्थित 31वीं बटालियन से संबंधित हैं। बल के 52 कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने और एक कर्मी की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुल 112 कर्मियों के नमूने लिये गए, जिनमें से 12 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही बल की इस टुकड़ी में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: मुकुल वासनिक बने दीपक बाबरिया की जगह मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, राज्य में कांग्रेस उपचुनाव की तैयारी में जुटी

उन्होंने कहा कि सभी कर्मी वायरल संक्रमण से जूझ रहे हैं और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उप-निरीक्षक रैंक के 55 वर्षीय अधिकारी की मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Anahat Singh ने Satomi Watanabe को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold