मानसून सत्र में हंगामे को लेकर बड़ा एक्शन, शीतकालीन सत्र से कांग्रेस, टीएमसी और शिवसेना के 12 सांसद राज्यसभा से निलंबित

By अंकित सिंह | Nov 29, 2021

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के 12 राज्यसभा सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद यह सांसद संसद के शीतकालीन सत्र में भाग नहीं ले सकेंगे। निलंबित सांसदों में सीपीएम और सीपीआई के भी सदस्य शामिल हैं। जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें सीपीएम के एलमाराम करीम, कांग्रेस के फूलों देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, सीपीआई के बिनॉय विश्वम, टीएमसी की डोला सेन और शांता क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के सैयद नासिर हुसैन, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा कांग्रेस के ही अखिलेश प्रसाद सिंह भी शामिल है। सदन के पिछले सत्र में अनुशासनहीनता के आरोप में राज्यसभा के इन 12 सांसदों को निलंबित किया गया है। सदन कल, 30 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उपसभापति हरिवंश की अनुमति से संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस सिलसिले में एक प्रस्ताव रखा जिसे विपक्षी दलों के हंगामे के बीच सदन ने मंजूरी दे दी। 

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस