UP में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले दर्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 101 हुई

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 18, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,815 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 8,59,68,790 सैम्पल की जांच की गयी है। कल जनपदों से 73,309 सैम्पल आर0टी0पी0सी0आर0 की जांच के लिए भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 06 तथा अब तक कुल 16,87,296 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 101 एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेसन में 89 लोग हैं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 10,04,738 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 10,34,96,141 तथा दूसरी डोज 4,05,05,004 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 14,40,01,145 कोविड डोज दी गयी है। 

इसे भी पढ़ें: सपा प्रमुख पर केशव मौर्य का तंज, अपना नाम ‘अखिलेश अली जिन्ना’ और पार्टी का ‘जिन्नावादी पार्टी’ रख लें 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वैक्सीन की प्रचुर मात्रा उपलब्ध है। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की प्रथम डोज नहीं ली है वे अपने प्रथम डोज अवश्य लें। जिन लोगों ने अपनी प्रथम डोज ले ली है वे समय होने पर अपनी दूसरी डोज अवश्य लें। प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना के 6 नए मामले आए सामने, पिछले 24 घंटे में 10 लोग हुए ठीक 

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग से बचाने के लिए आवश्यक चिकित्सीय प्रबन्ध किये गये है। सभी लोग मच्छर जनित एवं जलजनित रोग से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियों को अपनाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जीका वायरस की स्थिति सामान्य हो रही है। जीका वायरस अन्य जनपदों में जीका वायरस न फैले इसके लिए कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग तथा टेस्टिंग की गयी है। उन्होंने बताया कि जीका वायरस के 85 लोग निगेटिव हो गये है।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम