UP में कोरोना के 12 नए मामले दर्ज, अबतक 16 लाख से अधिक लोग हुए ठीक

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 21, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,61,410 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,19,67,101 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 14 तथा अब तक कुल 16,87,062 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 107 एक्टिव मामले है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: 5000 नए नोटरी अधिवक्ता होंगे नियुक्त, कानून मंत्री के प्रस्ताव को मिली केंद्र की मंजूरी  

प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी