संतकबीर नगर में सरयू नदी में डूब कर 12 वर्षीय लड़के की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2025

संत कबीर नगर जिलेमें सरयू नदी में डूबने से रविवार को एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। धनघटा थाने के प्रभारी (एसएचओ) राम कृष्ण मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान शौर्य ओझा (12) के तौर पर हुई है और वह आज अपने दादा नित्यानंद ओझा के साथ सरयू नदी के बिडहर घाट पर नहाने गया था तथा नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया।

एसएचओ ने बताया कि यह देख स्थानीय गोताखोर नदी में कूद पड़े और आधे घंटे की मशक्कत के बाद शौर्य को नदी से बाहर निकालकर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी