जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1,217 नए मरीज, 20 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,217 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल 71,049 मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 20 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,125 हो गई शनिवार को लगातार 24वें दिन संक्रमण के नए मामलों की संख्या 1,000 से अधिक रही। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से जम्मू में 720 और कश्मीर घाटी में 497 मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 51,494 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 18,430 मरीज उपचाराधीन हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मौत के 20 मामलों में से जम्मू में 12 और घाटी में आठ मरीजों की जान गई।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में DVAC की बड़ी कार्रवाई, 1.21 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी व डिजिटल लेनदेन पकड़ा

अयोध्या Ram Mandir Trust में 3 नए ट्रस्टी नियुक्त, Ashok Singhal के रिश्तेदार को भी अहम जिम्मेदारी

ICC Test Rankings: Shubman Gill और बुमराह को नुकसान, पडिक्कल 54वें स्थान पर पहुंचे

US Iran War Updates: UAE और कुवैत में US मिलिट्री ठिकानों पर भीषण हमला, पाकिस्तान का दोनों देशों संग बातचीत का दावा