पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 1,223 नए मामले, 21 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021

पुडुचेरी। पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,223 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,01,900 हो गयी जबकि संक्रमण से 21 और लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान वायरस से 21 लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 1,476 हो गयी है। पुडुचेरी में 15, कराइकल में पांच और यनम में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतकों में से 12 लोग पहले से किसी रोग से ग्रस्त नहीं थे। इस दौरान कुल 9,012 नमूनों की जांच की गयी और संक्रमण दर 13.5 प्रतिशत दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ बोले- भारत महान नहीं, भारत बदनाम है

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 10.25 लाख नमूनों की जांच की गयी है। मोहन कुमार ने बताया कि पुडुचेरी में 13,896 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 1,690 लोग अस्पतालों में हैं जबकि 12,206 लोग घरों में एकांतवास में हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,779 लोग स्वस्थ हुए। कुमार ने बताया कि अब तक 34,496 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 21,451 कर्मियों को टीके की खुराक लग चुकी है। वहीं, 45 साल से अधिक आयु वर्ग के अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त और वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी के 1,47,548 लोग टीका लगवा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान