दिल्ली में कोरोना वायरस के 124 नए मामले, सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 124 नए मामले सामने आए हैं, जो कि 16 फरवरी से बाद से अब तक सबसे कम हैं। वहीं संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से रविवार को यह जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार यहां संक्रमण दर अब 0.17 फीसदी है। लगातार यह दूसरा दिन है, जब संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 10 से कम है। शनिवार को दिल्ली में सात लोगों की मौत हुई थी, जो कि एक अप्रैल से अब तक सबसे कम है। वहीं 135 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की वजह से अब तक 24,914 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अप्रैल को शहर में नौ लोगों की मौत हुई थी और 2,790 मामले सामने आए थे। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द