मुंबई में कोविड-19 के 1,247 नए मामले, 92 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2020

मुंबई। मुंबई में लॉकडाउन के 100वें दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 1,247 नए मामले सामने आए, जिसके साथ यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 76,294 हो गई। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के 92 और मरीजों की मौत हो जाने से इस घातक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,461 हो गया। 

इसे भी पढ़ें: पुणे में कोरोना वायरस के 833 नये मामले सामने आये, संक्रमितों आंकड़ा 21,690 पहुंच गया

जान गंवाने वाले 92 लोगों में 21 लोगों की मौत पिछले 24 घंटों में हो गई और बाकी 71 लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी लेकिन उनकी गणना सोमवार को हुई। बीएमसी ने बताया कि सोमवार को 391 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। शहर में अब तक 43,545 मरीज इस रोग से ठीक हो चुके हैं। मुंबई में 28,288 मरीजों का इलाज चल रहा हैं, जबकि 763 नए संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

प्रमुख खबरें

New York में भारत के महावाणिज्य दूत प्रधान ने कहा- अमेरिका में ऐतिहासिक होगा T20 World Cup

Samajwadi Party ने पूर्वांचल को बनाया माफिया का सुरक्षित ठिकाना, Mirzapur में गरजे PM Modi, अखिलेश की पार्टी को खूब सुनाया

Lok Sabha Election : बठिंडा सीट पर कांटे की टक्कर, चौथी बार चुनाव लड़ रहीं हरसिमरत कौर

Agra में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच