Agra में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत पोइया में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के भाई बबलू ने आरोप लगाया कि इसी मामले के चलते रामकेश की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबक, ग्रामीणों ने शनिवार सुबह जंगल में रामकेश के शव को पेड़ से लटके देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Suriya Birthday: Garment Factory की नौकरी और कड़े Struggle के बाद ऐसे चमकी Saravanan की किस्मत

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती गिरावट

Uttarakhand में अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल, सेना से लौटने के बाद मिलेगी नौकरी में मदद

आपने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुँचाया: NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा पलटवार