देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,608 नए मामले, 72 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,608 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,98,864 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,01,343 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 72 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,206 हो गई। इन 72 मामलों में वे 29 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से जान गंवाने वालों की सूची में डाले हैं।

इसे भी पढ़ें: गुलज़ार हैं सदाबहार! गीतकार द्वारा लिखे गए ऐसे गाने जिसे शायद ही कभी भूला जा सके

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 43 मामले सामने आए, जिनमें से दिल्ली में आठ, महाराष्ट्र में छह, हरियाणा में पांच, पंजाब तथा पश्चिम बंगाल में चार-चार, कर्नाटक में तीन, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में दो-दो और चंडीगढ़, मध्य प्रदेश तथा उत्तराखंड में एक-एक मामला सामने आया।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान