कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 12,729 नए मामले सामने आये, 221 लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,729 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,33,754 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,48,922 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 221 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,59,873हो गई। देश में पिछले 28 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 131 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ यात्रा, पूजा-अर्चना के बाद किया आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण, पुनर्निमाण कार्यों का लोकार्पण किया

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

घर पर 2 आसान स्टेप्स में नापें सही Bra Size, समझें Band और Bust का सही तरीका

NC MLA Altaf Kaloo पर सुरक्षाकर्मी से हाथापाई का आरोप, Anantnag Police ने दर्ज किया केस

Kolkata में India-Brazil फुटबॉल मैच: सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मी तैनात

सीरिया में कट्टरपंथी बना था Flydubai का आरोपी को-पायलट, UAE में शुरू हुई जांच