उत्तर प्रदेश में जीका वायरस का बढ़ा खतरा, कानपुर में 30 नये मरीज आये सामने, सीएम योगी ने जारी किए नये आदेश

Kanpur

कानपुर में 30 और लोग जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में जीका वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गयी है। जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर ने शुक्रवार को बताया कि कानपुर में 30 और लोगों में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है।

कानपुर, (उत्तर प्रदेश)। कानपुर में 30 और लोग जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में जीका वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गयी है। जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर ने शुक्रवार को बताया कि कानपुर में 30 और लोगों में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में जीका वायरस के संक्रमण का पहला मामला पिछली 23 अक्टूबर को सामने आया था जब भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी इसकी चपेट में आए। तब से अब तक यह संख्या बढ़कर 66 हो गयी है। वायुसेना केन्द्र के आसपास के इलाकों में लोगों के नमूने एकत्र किये गये थे, जिन्हें जांच के लिये लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया था।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ यात्रा, पूजा-अर्चना के बाद किया आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण, पुनर्निमाण कार्यों का लोकार्पण किया

अय्यर ने बताया कि जीका वायरस से संक्रमित लोगों में 45 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं। यह वायरस मच्छरों से फैलता है। मच्छरों के नाश के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम बुखार के मरीजों और गम्भीर रूप से बीमार लोगों को चिह्नित कर उनका इलाज कर रही है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ पहुंचे, मंदिर में पूजा अर्चना की, रुद्राभिषेक भी किया

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगरानी और वायरस की जांच के लिये घर—घर जाकर नमूने लेना सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जीका वायरस का प्रकोप फैलने से रोकने के लिये त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिये हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़