पुडुचेरी में कोविड-19 के 128 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,18,087 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

पुडुचेरी। पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 128 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,087 हो गयी। वहीं, संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,000 से कम है और 262 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या 1,762 हो गयी है। उन्होंने बताया कि 89 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति को मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियां भी थीं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना प्रोटोकॉल का नहीं हो रहा पालन, खुल-बंद रहे है दिल्ली के कई बाजार

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि 37,387 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 22,917 कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं, 45 साल से ऊपर और वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में 3.94 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत

Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू