छत्तीसगढ़ में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित, 97.43 फीसदी छात्र सफल रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने रविवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर इसका आयोजन घर से परीक्षा पैटर्न पर किया गया था। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इस परीक्षा में कुल 97.43 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। उन्होंने कहा कि लड़कियों में 98.06 फीसदी छात्राएं सफल रहीं जबकि 96.69 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। राज्य के विद्यालय शिक्षा मंत्री प्रेमसाई सिंह टेकम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यहां सीजीबीएसई के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मॉनसून के कहर से 113 लोगों की मौत , मुख्यमंत्री ने किया चिपलून का दौरा

महामारी के चलते सीजीबीएसई ने घर से परीक्षा के तहत 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की थी, जिसके तहत छात्रों को केंद्र से प्रश्नपत्र प्राप्त करके उन्हें घर ले जाकर पांच दिन के अंदर उत्तरपुस्तिका जमा करनी थी। टेकम ने कहा कि नयी परीक्षा पद्धति के चलते इस साल योग्यता क्रम सूची जारी नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi में 10000 छात्रों के लिए बनेंगे Hostel, CM Rekha Gupta ने किया ऐलान

तेंदुआ शिकार मामला: Wildlife SOS प्रमुख की याचिका पर सुनवाई को Supreme Court तैयार

Periods से पहले के हर बदलाव को सामान्य PMS न समझें, ये हैं गंभीर Warning Signs

UCC पर Amit Shah के रुख के साथ टीडीपी, आंध्र प्रदेश इकाई अध्यक्ष ने दिया समर्थन