जामिया मस्जिद में नमाज के बाद लगाए गए आजादी के नारे, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार

By अनुराग गुप्ता | Apr 09, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से माहौल खराब करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बीते दिनों जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कथिततौर पर आजादी के नारे लगाए गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि आजादी के नारे लगाने वालों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने नारेबाजी से जुड़े मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों की तस्वीरें भी साझा की है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, लश्कर का एक आतंकवादी ढेर 

माहौल खराब करने की हुई कोशिश

जामिया मस्जिद श्रीनगर की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कथिततौर पर आजादी के नारे लगाए गए। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे 27 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग 'हम क्या चाहते... आजादी' और 'नारा-ए-तकबीर... अल्लाह-हू-अकबर' के नारे लगाए। हालांकि कथिततौर पर नारेबाजी करके माहौल को खराब करने की कोशिशों में जुटे लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें: J&K में फिर गैर-स्थानीय नागरिक पर हुआ हमला, आतंकवादियों ने दागी गोलियां, 5 दिनों के भीतर तीसरी घटना 

कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के बाद मार्च 2022 को जामिया मस्जिद आम लोगों के लिए खुली। सात महीने से भी अधिक समय बाद जामिया मस्जिद में 4 मार्च दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की गई और रमजान को देखते हुए प्रशासन ने मस्जिद को पूरी तरह से आम लोगों के लिए खोलने का निर्णया लिया था।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के न्यायिक नामितों पर Republican Senators ने उठाए सवाल

Jammu and Kashmir Kishtwar Missing SPO | किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में लापता दो एसपीओ की तलाश तेज, सेना और पुलिस ने छेड़ा व्यापक संयुक्त अभियान

Amish Shah ने US प्रतिनिधि सभा में आयात शुल्क और स्वास्थ्य सेवा को बताया प्राथमिकता

Ayodhya में 220 टन बालू से बना 58 फुट लंबा Ram Darbar, दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड