Donald Trump के न्यायिक नामितों पर Republican Senators ने उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल की समाप्ति के बाद भी न्यायपालिका पर उनकी नीतियों और विचारधारा की छाप लंबे समय तक बनी रहे, इसके लिए ‘व्हाइट हाउस’ न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाना चाहता है। हालांकि, सीनेट में रिपब्लिकन के बहुमत के आखिरी हफ्तों में पार्टी के ही कुछ सदस्य ट्रंप के पसंदीदा उम्मीदवारों की राह में रोड़े अटका रहे हैं। टेक्सास के निवर्तमान सीनेटर जॉन कॉर्निन ने डलास क्षेत्र में संघीय न्यायाधीश के पद के लिए नामित न्याय विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति पर आपत्ति जताई है।

वहीं, अर्कांसस के दो रिपब्लिकन सीनेटर ने एक अपीलीय अदालत के लिए ट्रंप द्वारा नामित नाम का विरोध किया, जिसके चलते व्हाइट हाउस को इस सप्ताह उनका नाम वापस लेना पड़ा। इसके अलावा, ओक्लाहोमा के एक मनोनीत रिपब्लिकन सीनेटर ने जिला अदालत के एक उम्मीदवार को पहले समर्थन देने के बाद अब अचानक उनके नाम पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में जॉन कॉर्निन और नॉर्थ कैरोलाइना के निवर्तमान सीनेटर थॉम टिलिस हैं।

दोनों सीनेट की न्यायपालिका समिति के सदस्य हैं और अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उन रिपब्लिकन सीनेटर की ओर से नामित लोगों के नाम रोक रहे हैं, जो इस समिति के सदस्य नहीं हैं। मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार के बाद सामने आया यह घटनाक्रम मुख्य रूप से न्यायाधीशों के चयन में सीनेटर के पारंपरिक अधिकारों को लेकर प्रशासन और सांसदों के बीच मतभेद को दर्शाता है। खासकर अपने गृह राज्य में न्यायिक नियुक्तियों के मामलों में सीनेटर अपनी भूमिका और प्रभाव बनाए रखना चाहते हैं।

अर्कांसस और ओक्लाहोमा के उम्मीदवारों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर टिलिस ने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रशासन भावी न्यायाधीशों के चयन के मामले में सीनेटर और उनकी राय को उचित महत्व दे। टिलिस ने कहा कि व्हाइट हाउस के लिए उनका संदेश स्पष्ट है, ‘‘हमारे साथ ऐसा व्यवहार करना बंद कीजिए, मानो हम कोई कारखाना हों। हमारे साथ अमेरिकी सीनेट के सदस्यों जैसा व्यवहार कीजिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीदवार की योग्यता पर कोई फैसला नहीं सुना रहा हूं।

मैं चयन प्रक्रिया की खामियों पर सवाल उठा रहा हूं। व्हाइट हाउस जितनी जल्दी यह बात समझ लेगा, अगले दो साल उतने ही सार्थक होंगे। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो इसके परिणामों की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।’’

प्रमुख खबरें

Kishtwar के जंगलों में दो SPOs लापता, सर्च ऑपरेशन के लिए Drone और खोजी कुत्ते तैनात

Jammu and Kashmir Kishtwar Missing SPO | किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में लापता दो एसपीओ की तलाश तेज, सेना और पुलिस ने छेड़ा व्यापक संयुक्त अभियान

Amish Shah ने US प्रतिनिधि सभा में आयात शुल्क और स्वास्थ्य सेवा को बताया प्राथमिकता

Ayodhya में 220 टन बालू से बना 58 फुट लंबा Ram Darbar, दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड