By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020
आइजोल। मिजोरम में 10 पुलिसकर्मियों और एक सुरक्षाकर्मी समेत कम से कम 13 लोग नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 3,660 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि संक्रमित मिले नये मरीजों में बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद वहां से लौटे मिजोरम सशस्त्र पुलिस (एमएपी) के दस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शामिल हैं।