PAK एयरफोर्स में बवाल, Balakot Airstrike के बाद भारत में F-16 भेजने वाले अधिकारी समेत 13 अफसरों का क्यों कर दिया गया कोर्ट मार्शल

By अभिनय आकाश | Feb 23, 2024

पाकिस्तान की वायुसेना में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जानकारी सामने आई है कि वायुसेना के 13 शीर्ष अधिकारियों का कोर्ट मार्शल किया गया है। रक्षा पत्रकार वजाहत एस. खान ने पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) में मौजूद भ्रष्टाचार के बारे में एक खबर लीक की। इसके बाद पीएएफ ने जांच बिठाई थी। जांच के बाद 13 अधिकारियों का कोर्ट मार्शल कर दिया गया। इसमें वह अधिकारी भी शामिल है जिसने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भारत भेजे थे। बालाकोट हवाई हमले के बाद सेवानिवृत्त एयर मार्शल जावेद सईद ने भारत के खिलाफ ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमानों को कश्मीर भेजा गया था। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ हवाई फाइट हुई। पाकिस्तान ने दावा किया कि उन्होंने दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। वहीं अभिनंदन ने अपने मिराज-2000 बाइसन से उनके F-16 फाइटर जेट को मार गिराया था। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को 1971 जैसे विभाजन का सामना करना पड़ेगा, तालिबान मंत्री की धमकी के पीछे के क्या है मायने?

कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने मिलकर वायुसेना प्रमुख जहीर बाबर के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि जहीर ने बहुत कम समय के लिए फाइटर जेट उड़ाए थे। ऐसे में उन्हें किस आधार पर वायुसेना प्रमुख बनाया गया? जब पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत एस खान ने इस कोर्ट मार्शल मामले का खुलासा किया तो वायुसेना ने इन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से पाकिस्तानी वायुसेना में खलबली मच गई है।

प्रमुख खबरें

India US Trade Deal पर वार्ता पूरी, कृषि क्षेत्र फिर बना अड़चन, अमेरिका ने भारत को बताया कठिन साझेदार

कोर्ट की कार्यवाही का Video पोस्ट करना पड़ा भारी, Arvind Kejriwal को Delhi High Court ने भेजा सख्त नोटिस

Kitchen Hacks: Working Women की Morning Rush वाली टेंशन खत्म, ये Smart Hacks बचाएंगे Office का Time

54 African Countries के नेता Modi के साथ मंथन करने दिल्ली आएंगे, Jaishankar बोले- हम वैश्विक शासन को दिशा देंगे