SSB के 13 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित, हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

नयी दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अभी तक 13 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि नौ संक्रमित कर्मी राष्ट्रीय राजधानी के घिटोरनी क्षेत्र स्थित बल की 25वीं बटालियन के हैं, बाकी अन्य स्थानों से हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों को अस्पताल में पृथक रखा गया है। 

लगभग 80,000 कर्मियों वाले एसएसबी को देश की आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्य के अलावा मुख्य रूप से 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा और 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमा की रक्षा करने का काम सौंपा गया है। यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाला एक अर्धसैनिक बल या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) है।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक