पाकिस्तान में 13 साल की हिंदू लड़की के साथ हुआ बलात्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2019

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 13 वर्षीय एक हिंदू किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी को शराब पीने को मजबूर करके दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मीडिया खबरों से यह मामला प्रकाश में आया है। डॉन समाचार की खबर के मुताबिक यह वारदात सात जून को तांडो मोहम्मद खान जिले में उस समय हुई जब पीड़िता कुछ सामान खरीदने जा रही थी। तभी दो लोगों ने उसे अपने पास बुलाकर शराब पीने को मजबूर किया और उससे दुष्कर्म किया। 

इसे भी पढ़ें: इमरान ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, कश्मीर मुद्दे के हल के लिए बातचीत की पेशकश की

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मकबूल मल्लाह को यह कहते हुए उद्धृत किया कि हिंदू लड़की की चिकित्सा जांच में दुष्कर्म का पता चला है और और अंतिम रिपोर्ट के लिए सबूत को प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।’’ 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म