किसानों को कृषि अनुदान के लिए 1325 करोड़ रुपए का प्रावधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2019

जयपुर। राजस्थान सरकार ने सूखा प्रभावित जिलों के किसानों को कृषि अनुदान के लिए 1325 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि नौ जिलों के प्रभावित किसानों को कृषि आदान-अनुदान शीघ्र वितरित किया जाए। गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 20वीं बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नौ जिलों की 58 तहसीलों के 5,555 गांवों के 16.94 लाख किसान प्रभावित हैं। 

यह भी पढ़ें: वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के दूसरे दिन हुए 21,300 से अधिक करार

बैठक में बताया गया कि सूखाग्रस्त नौ जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, चूरू तथा पाली के प्रभावित किसानों में से करीब 8.50 लाख लघु एवं सीमान्त किसान हैं जिनकी फसल का 33 से 100 प्रतिशत खराब हुआ है। करीब आठ लाख बड़े किसान हैं जिनकी 50 से 100 प्रतिशत तक फसल खराब हुई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सूखाग्रस्त जिलों में चारा, पानी और पशु सेवा शिविरों की व्यवस्था प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाए। किसी भी जिले में चारा, पानी और पशु शिविरों के इंतजाम में किसी तरह की कमी नहीं रहे।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक