मध्य प्रदेश में कोरोना के 1357 नये मामले, कोरोना से अब तक 3270 लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Dec 02, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1357 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 07 हजार 485 और मृतकों की संख्या 3270 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-542, भोपाल-269, ग्वालियर-47, जबलपुर-52, उज्जैन-27, रतलाम-26, सागर-23, खरगौन-21, रीवा-21, बालाघाट-21, देवास-20 के अलावा अन्य जिलों में 20 से कम मरीज मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: डीजीपी ने लंबित विभागीय जाचों को अगले 45 दिन में निपटाने के दिए निर्देश

राज्य में आज कोरोना से 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के तीन, भोपाल के दो और ग्वालियर, खरगौन, रतलाम, छिंदवाड़ा और खंडवा के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3260 से बढ़कर 3270 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 763, भोपाल 520, उज्जैन 100, बुरहानपुर 26, खंडवा 57, जबलपुर 223, खरगौन 77, ग्वालियर 182, धार 52, मंदसौर 26, नीमच 35, सागर 140, देवास 26, रायसेन 39, होशंगाबाद 56, सतना 40, आगरमालवा 10, झाबुआ 22, अशोकनगर 16, शाजापुर 22, दतिया 20, छिंदवाड़ा 39, सीहोर 48, उमरिया 16, रतलाम 70, बड़वानी 21, मुरैना 26, राजगढ़ 57, श्योपुर 11, टीमकगढ़ 26, रीवा 31, गुना 19, हरदा 28, कटनी 16, सीधी 12, शिवपुरी 26, अलीराजपुर 13, भिंड 09, बैतूल 66, नरसिंहपुर 27, सिवनी 10, सिंगरौली 24, छतरपुर 31, विदिशा 55, दमोह 71, बालाघाट 11, अनूपपुर 14, शहडोल 28, निवाड़ी 01,मंडला 09, डिंडौरी 01 और पन्ना के तीन व्यक्ति हैं। बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 1,89,780 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 1683 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हुए। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 14,435 हैं। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें