झारखंड में कोरोना के 136 मरीजों की मौत, संक्रमण के 5,973 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021

रांची। झारखंड में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से 136 और लोगों की मौत होने के बाद इस बीमारी के मृतकों की कुल संख्या 3,615 पर पहुंच गई है जबकि संक्रमण के 5,973 नये मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,76,062 हो गए। स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में 136 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,973 नये मामले दर्ज किये गये। राज्य में अब तक 2,11,270 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: कालाबाजारी और जमाखोरी ने मानवता को किया शर्मशार, कोरोना की तीसरी लहर के लिए हम कितने तैयार

इसके अलावा 61,177 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 3,615 की मौत हो चुकी है। राज्य में शनिवार को कुल 46,305 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 5,973 में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण के नये मामलों में सर्वाधिक 970 मामले रांची में सामने आए। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 968, बोकारो में 745, पश्चिमी सिंहभूम में 327 और कोडरमा में 322 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये। अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 38 लोगों की मौत हो गयी। पूर्वी सिंहभूम में 26, गिरिडीह में 10 तथा धनबाद में नौ लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

रामलीला मैदान में Tejashwi Yadav का वार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार पर हमला, जनता से बोले- किसी एक को चुनिए

Punjab में AAP को झटका, विधायक Chetan Singh Jouramajra और Harmeet Pathanmajra ने दिया इस्तीफा

Congress के पतन की वजह बनेगी महारैली, JP Nadda का Rahul Gandhi पर तीखा वार