गुजरात में कोविड-19 के 1,364 नए मामले, 12 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2020

अहमदाबाद। गुजरात में कोविड-19 के 1379 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को 1,19,088 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 14 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 3,273 हो चुकी है। विभिन्न अस्पतालों से 1,652 लोगों को छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 99,808 लोग इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कोरोना के 1,364 नए मामले, 12 रोगियों की मौत

विभाग के अनुसार सूरत में 280 नए मामले सामने आए। अहमदाबाद में 171, राजकोट में 145, जामनगर में 129 और वडोदरा में 127 मामले सामने आए। राज्य में 16,007 मरीजों का उपचार चल रहा है। अहमदाबाद में संक्रमण के 171 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 34,408 हो गयी। शहर में चार और मरीजों की मौत हो जाने से यहां पर मृतकों की संख्या 1788 हो गयी।

प्रमुख खबरें

Odisha को मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए एक ऊर्जावान सरकार की जरूरत है: Jaishankar

Southern Brazil में भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत

Amit Shah आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

ड्यूटी के दौरान सो गया स्टेशन मास्टर, आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतजार करती रही ट्रेन