यूक्रेन में रूसी हमले में 14 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2025

यूक्रेन के केंद्रीय शहर क्रीवी रीह पर शुक्रवार को रूसी मिसाइल हमले में छह बच्चों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के प्रमुख सेरही लिसाक ने रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले को नागरिकों के विरुद्ध युद्ध करार दिया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी और यूरोपीय नेता रूस पर संघर्ष विराम स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता