By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में 14 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर उसके सहपाठी ने दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
शिकायत के अनुसार, यह घटना मई में हुई थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर किशोरी को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में पता चला कि वह गर्भवती है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।