विपक्ष के हंगामे के बीच कर्नाटक में हेट स्पीच और हेट क्राइम बिला पास, मंत्री ने कहा- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं

By अभिनय आकाश | Dec 19, 2025

कर्नाटक विधान परिषद ने शुक्रवार को घृणास्पद भाषण और घृणा अपराध निवारण विधेयक, 2025 पारित कर दियाराज्य विधानसभा के ऊपरी सदन में हंगामे के बीच कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य घृणास्पद भाषण और घृणा अपराधों पर अंकुश लगाना है। वहीं, भाजपा के एमएलसी सी.टी. रवि ने कांग्रेस पर हमला करते हुए दावा किया कि अगर आज राज्य में चुनाव होते तो पार्टी नहीं जीत पाती।

इसे भी पढ़ें: शिवकुमार ने की नेशनल हेराल्ड मामले में FIR वापस लेने की अपील, कहा- मामला पहले ही खारिज किया जा रहा

घृणास्पद भाषण को परिभाषित करते हुए परमेश्वर ने कहा कि इसका तात्पर्य किसी व्यक्ति (जीवित या मृत) या व्यक्तियों के समूह या किसी संगठन के प्रति असामंजस्य या शत्रुता, घृणा या दुर्भावना की भावना पैदा करने के उद्देश्य से घृणास्पद भाषण का संचार करना, प्रकाशित करना या प्रसारित करना, या ऐसे घृणास्पद भाषण को बढ़ावा देना, प्रचारित करना, उकसाना, सहायता करना या प्रयास करना है।

 

प्रमुख खबरें

GAIL India पाइपलाइन नेटवर्क 20 हजार किमी करेगी, पेट्रोकेमिकल व खाद संयंत्रों में भारी निवेश

2027 UP Elections: Akhilesh का महिला-युवा कार्ड सिर्फ चुनावी दाँव, Rajbhar ने खोली पोल!

ऑफिस के तनाव और Burnout से बचना है तो अपनाएं Pomodoro Technique, टाइम मैनेजमेंट का ये है सबसे कारगर तरीका

Lightspeed Venture Partners ने PhysicsWallah से खत्म की अपनी 1.61% हिस्सेदारी, 550 करोड़ का हुआ मेगा Exit Deal