मिजोरम में कोविड-19 के 1,402 नये मामले, चार मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

आइजोल। मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,402 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,470 हो गयी जबकि चार रोगियों की मौत होने से मृतकों की संख्या 250 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार नये संक्रमितों में 242 बच्चे भी शामिल हैं। मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान 11,599 नमूनों की कोविड-19 जांच से नये मरीजों का पता चलाया गया जिससे संक्रमण की दर बढ़कर 12.10 प्रतिशत हो गयी।

इसे भी पढ़ें: सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करूंगा : स्टालिन

मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 950 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 61,247 हो गयी। अधिकारी के अनुसार संक्रमण से ठीक होने की दर 81.50 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 3.36 लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन