महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,428 नए मामले, 65 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 1,428 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,91,817 हो गई। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 65 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 8,173 हो गई।

इसे भी पढ़ें: भारत अभी तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है: भारतीय अमेरिकी परोपकारी

जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 98,675 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,772 है।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश