आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,440 नये मामले सामने आये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

अमरावती। आंध्र प्रदेश में रविवार सुबह नौ बजे तक 24 घंटे की अवधि मेंकोरोना वायरस संक्रमण के 14,440 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 21,80,634 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। इतनी अधिक संख्या में सामने आए नये मामलों ने पिछले साल अप्रैल-मई में महामारी की दूसरी लहर के चरम पर रहने के दिनों की यादें ताजा कर दी हैं। 

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश का कर राजस्व नौ फीसदी बढ़ा, लेकिन घाटा 803.72 फीसदी उछला

बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 83,610 हो गयी। इसमें कहा गया है कि दैनिक संक्रमण दर करीब 32 प्रतिशत है। ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 3,969 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही, राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 20,82,482 हो गयी। इसमें कहा गया है कि संक्रमण से प्रदेश में चार और लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही, राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 14,542 हो गयी।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA