अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा शुरू, CM भूपेंद्र पटेल ने सुनहरी झाड़ू से साफ की सड़क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

अहमदाबाद (गुजरात)। भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथ यात्रा अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सुबह ‘पहिंद विधि’ रस्म अदा की, जिसमें रथ यात्रा की शुरुआत से पहले एक सुनहरी झाड़ू का उपयोग करके रथों को रास्ता साफ किया जाता है। इसके बाद, भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ जमालपुर क्षेत्र के 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से वार्षिक यात्रा के लिए निकले। रथ यात्रा शुरू होने से पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तड़के मंदिर में ‘मंगल आरती’ की थी।

प्रमुख खबरें

कानून तोड़ने वाले बच्चों के नाम Internet पर सार्वजनिक न हों: प्रधान न्यायाधीश

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ और घटस्थापना: शक्ति आराधना का पावन पर्व

11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आयेगी माता रानी, शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग

Sajjala Ramakrishna Reddy ने दिए निर्देश, जिला स्तर पर Legal War Room बनाएगी YSRCP